जबलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, राहुल गांधी पर साधा निशाना
कांग्रेस सरकार के दौरान चुनाव अधिकारी उनके आदमी हुआ करते थे
जबलपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल शनिवार को जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ राहुल गांधी के बयानों और कांग्रेस पर सवाल खड़े किए। मीडिया से चर्चा के दौरान रजनीश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार के दौरान चुनाव अधिकारी उनके आदमी हुआ करते थे और अब चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के चुनाव संबंधी आरोपों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिन व्यवस्थाओं के दौरान कांग्रेस सत्ता में थी, उस समय चुनावी प्रक्रिया को लेकर उनकी क्या भूमिका थी, इस पर भी जवाब दिया जाना चाहिए।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट


