जबलपुर में क्रेशर और ट्रक संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, गिट्टी और डस्ट की सप्लाई ठप

Indefinite strike by crusher and truck operators in Jabalpur, supply of gravel and dust stalled

जबलपुर में स्टोन क्रेशर एसोसिएशन और लोकल ट्रक एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मिश्रा के अनुसार, अपनी जायज मांगों को लेकर संघ ने खनिज अधिकारी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई उचित समाधान या ठोस आश्वासन नहीं मिला। 24 सितंबर से काम बंद करने के बाद हड़ताल से जिले भर के सभी क्रेशरों का परिचालन ठप पड़ा है। इससे गिट्टी, डस्ट और एम-सैंड का उत्पादन और परिवहन पूरी तरह रुक गया है। इस हड़ताल को जबलपुर आरएमसी मिलर एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है। लोकल ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर यादव का कहना है कि रॉयल्टी की कमी, खदानों के संचालन में आ रही समस्याओं और पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों को रोककर की जाने वाली अकारण परेशानी से ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। गाड़ी के पूरे कागजात और रॉयल्टी होने के बावजूद वाहनों को महीनों जब्त रखा जाता है। संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन की ओर से जल्द ही उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया, तो यह अनिश्चितकालीन हड़ताल निरंतर जारी रहेगी। इसके अलावा, आगामी दिनों में बिजली कनेक्शन कटवाने और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button