Azamgarh News:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के नीचे झाड़ी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के नीचे झाड़ी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी

आजमगढ़ जनपद के कंन्धरापुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहा) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से सेहदा की ओर करीब एक किलोमीटर आगे 238.6 किलोमीटर पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के नीचे झाड़ी में सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव का चेहरा रक्तरंजित होने के कारण घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6 बजे किसी राहगीर ने झाड़ी में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामला बॉर्डर थाना होने की वजह से बिलरियागंज और कंधरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। चेहरा रक्तरंजित होने के कारण ग्रामीणों में हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका को लेकर चर्चा बनी हुई है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच पड़ताल किया गया। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button