Jabalpur crime news:लक्जरी सिगरेट चोरी का खुलासा: बेलबाग पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 15 लाख हुई थी चोरी 85 हजार रुपए का माल बरामद
Jabalpur crime news: Luxury cigarette theft revealed: Belbag police arrested 5 accused, Rs 15 lakh was stolen, goods worth Rs 85 thousand recovered.

Jabalpur news:
जबलपुर,दरहाई निवासी सौरभ जैन की पान मसाला की दुकान से 5-6 जुलाई 2026 की दरमियानी रात लगभग 15 लाख रुपये कीमती सिगरेट चोरी होने के मामले में बेलबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेजों और तकनीकी सूचना तंत्र की मदद से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभम परमार, दिशांत यादव, सरजौन जाट, अमित जैन और दीपक सैनी के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान इन आरोपियों के कब्जे से लगभग 80 से 85 हजार रुपये की सिगरेट बरामद की गई है. सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया
इसके अलावा, पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों ने अन्य थाना क्षेत्रों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया था. मदनमहल थाना क्षेत्र में शुभम परमार और सरजौन जाट द्वारा 327 आईपीसी के तहत चाकूबाजी का अपराध किया गया था, जिसका भी इस खुलासे के दौरान पता चला है. इसके साथ ही लार्डगंज थाना क्षेत्र में भी इनके द्वारा सिगरेट चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



