मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने जबलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Madhya Pradesh Youth Congress held a press conference in Jabalpur
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज जबलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान चुनाव आयोग की निष्पक्षता और युवाओं से जुड़े रोजगार के मुद्दे उठाए गए। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन धनघोरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लंबे समय से चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है…उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। युवा कांग्रेस का कहना है कि अगर चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता का भरोसा कमजोर होता है, तो इसका असर लोकतंत्र पर पड़ता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकारी नौकरियों के खाली पदों का मुद्दा भी उठाया गया। युवा कांग्रेस की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, देश में करीब 50 लाख 5 हजार 850 सरकारी पद खाली हैं। संगठन ने सरकार से इन पदों को जल्द भरने की मांग की। इसके अलावा पेपर लीक और कथित वोट चोरी के मामलों का भी जिक्र किया गया। युवा कांग्रेस ने इन मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी अपनी बात उठाता रहेगा।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



