आजमगढ़:विधानसभा प्रत्याशियों की हुई बैठक चुनावी रणनीति की गई चर्चा

Azamgarh: Assembly candidates held a meeting and discussed election strategy.

आजमगढ़।जिला पार्टी कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड पर सदर विधानसभा का कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालचंद जैसवारा एवं संचालन लालगंज लोकसभा प्रभारी उमेश सोनकर ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया सदर विधानसभा प्रत्याशी सुनीता विश्वकर्मा जी को आदेश दिया कि बुथ

स्तर तक जनहित में जाए और जनता की समस्याओं का निराकरण करवाये

हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस जी एवं युवा नेता कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान ने जिस प्रकार से अतिपिछड़ा वर्ग के सम्मान में 100 सीट विधानसभा का विश्वकर्मा वंश को देने का वादा किया है जो सराहनीय है पूर्व में भी हम लोगों के नेता स्व रामविलास पासवान जी ने 2012 के विधानसभा के चुनाव में लगभग 35 सीट देने का काम किया था जो सामाजिक राजनीतिक चेतना को जगाने का काम किया गया जो बहुत ही समाज एक अपने में मिसाल कायम है अभी तक कोई भी राजनीतिक दल ने सिर्फ विश्वकर्मा समाज के लोगों का वोट हथियाना का काम किया पर अधिकार देने का काम नहीं किया आज हम लोग के बीच में सदर विधानसभा प्रत्याशी सुनीता विश्वकर्मा को टिकट देकर समाज के प्रति हक अधिकार की लड़ाई को मजबूत किया गया आज समाजवादी पार्टी की दोहरी नीतियों आम जनता देख रही है पि डी ए के नाम से जगह-जगह जनसंवाद कर सिर्फ सामाजिक धोखा दे रहे हैं उनके पार्टी के अंदर किसी भी अति पिछड़ा वर्ग को संगठन में भी सम्मान नहीं है साथ ही मुस्लिम वर्ग के पिछड़ा वर्ग को भी कोई अधिकार नहीं है सिर्फ पूंजीवादी के पुरोधा है समाजवादी पार्टी सत्ता से कोसों दूर है लोग उत्तर प्रदेश में आज पिछड़ों के अपमान करने के कारण भारतीय जनता पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी और परिवर्तन के लक्ष्य को पूरा करेंगी! कार्यक्रम उपस्थित सर्वश्री :- राहुल मोदनवाल, राजेंद्र मोदनवाल, कमला गोड, अच्छे लाल विश्वकर्मा, राम लगन विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, लाल चौहान, विपिन खरवार, सत्येंद्र गौतम, रामबचन चौहान, रामायण राम श्रीमती कांति गौतम, जगमाल देवी, विद्या देवी, रुद्रा देवी, राधिका देवी, पूनम श्रीवास्तव, नैना करुष समेत सैकड़ो को उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button