Azamgarh News:परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की पहल से एक परिवार में हुआ समझौता*
*परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की पहल से एक परिवार में हुआ समझौता*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 02.10.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में *05 पत्रावलियों* में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें *04 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। अथक प्रयास एवं समझाने-बुझाने के उपरान्त 01 प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य समझौता कराया गया।* 01 पत्रावली माननीय न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बन्द की गई।
समझौता हुए प्रकरण में पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी के मायके चले जाने एवं वापस न आने की स्थिति उत्पन्न हुई थी। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के प्रयास से दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति एवं समझौता कराया गया।
*समझौता हुआ प्रकरण:*
*कुल पत्रावलियां – 05*
*दोनों पक्ष उपस्थित – 04*
*समझौते – 01*
*न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बन्द – 01*
इस अवसर पर उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह एवं आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
*नई किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का आपसी संवाद एवं समझौते के माध्यम से समाधान कर परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास करना है।*



