आजमगढ़:गाँधी जयंती पर ग्राम प्रधान ने ग्रामवासियों को दी शुभकामनाएँ
Azamgarh: Village head wishes villagers on Gandhi Jayanti
आजमगढ़:धरनीपुर विषयाँ। गाँधी जयंती के अवसर पर ग्राम प्रधान जुल्मधारी यादव ‘जुल्मी’ ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गाँधी के आदर्शों को स्मरण करते हुए “सादा जीवन, उच्च विचार” तथा “सत्य, अहिंसा और सेवा ही सच्ची देशभक्ति है” जैसे संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को सत्य, अहिंसा और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन करते हुए उनके प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के जवानों और किसानों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।गाँधी जयंती के अवसर पर ग्राम प्रधान की ओर से जारी शुभकामना संदेश में ग्रामीणों से महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।



