Azamgarh news:मुसलमान ने भी किया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का जोरदार स्वागत 

Azamgarh news: Muslims also gave a warm welcome to Bharatiya Janata Party's state minister Sahajanand Rai.

रिपोर्ट: रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़,

आजमगढ़ जिला के सगड़ी तहसील के लाटघाट बाजार में शुक्रवार की शाम भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर आशीष सिंह सहित उनके तमाम साथी व पदाधिकारी और अधिकारियों द्वारा सहजानंद राय जी का स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर जहां पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने सजा नंद रेट का जोरदार स्वागत किया वहीं पार्टी से हट कर समाज के बीच से सगड़ी तहसील के अनजान सहीद बाजार के रहने वाले मोहम्मद शाबान सहित उनके तमाम साथियों ने सहजानंद राय को पुष्प गुछ देकर जोरदार स्वागत किया। और साथ ही साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात भी कही। मुसलमानों के हाथ से सम्मानित होकर सहजानंद राय भाव विहोर हो गए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अल्पसंख्यकों के लिए माइनॉरिटी के लिए उनके विकास के लिए विशेष कदम बढ़ा रही है और आने वाले दिनों में बहुत कुछ अच्छा होने जा रहा है। जिससे मुस्लिम नौजवानों को विदेशी मे न जाकर अपने ही देश में रहकर अपने घर परिवार के साथ रहकर रोजी-रोटी में जुड़कर काम करने की स्कीम तैयार की जा रही है।जिससे भारत का विकास और हो सके और पूरे विश्व में हमारा भारत लहराए। जिस तरह से लोग रोजगार के अभाव में देश-विदेश जाते हैं उसी तरह से देश-विदेश के लोग भारत में आकर कमाएं। वैसे भी हर क्षेत्र में हमारे मुस्लिम समुदाय के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है भारत की आजादी से लेकर और आज तक का इतिहास गवाह है कुछ ऐसे लोग हैं जो गलत भ्रांतियां पैदा करके भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करते हैं। और मुसलमान के बीच में जाकर नफरत पैदा करते हैं। तथा सही बात न बताकर उनको भ्रमित करके भारतीय जनता पार्टी से दूर करते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब हैं अपने साथियों से मिलकर उनके साथ होने वाली जबर्दस्ती और मनमानी करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को भी दंडित करेंगे।जिससे हमारे कथनी और करनी में कोई अंतर ना हो। हमारे मुस्लिम भाइयों को भी हमारी सरकार पर पूरा भरोसा और विश्वास हो सके। हम चाहेंगे कि यदि कोई मुस्लिम भाई किसी अधिकारी कर्मचारी से पीड़ित है तो हमारे क्षेत्र के लोगों से मिले हमारे पास आए हम उनकी समस्या का समाधान करेंगे जिससे हमारी पार्टी बदनाम होने से बच सके और लोगों को लगे कि योगी जी और मोदी जी का? जो सबका साथ सबका विकास का नारा हैं वह सार्थक है ।हम धन्यवाद देना चाहेंगे अपने उन मुस्लिम भाइयों का जो आज हमारा स्वागत किए हैं और भविष्य में हमारे साथ चलने का वादा किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button