आजमगढ़:नगर पालिका बिलरियागंज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
Azamgarh: The birth anniversaries of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri were celebrated with great enthusiasm in Bilariaganj Municipality.
रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज आजमगढ़:
आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज मुख्यालय पर 2 अक्टूबर को हर्षोल्लाह के साथ महात्मा गांधी और डॉक्टर लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीना पासवान ने झंडारोहण किया तत्पश्चात भारत माता की जय लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगे। इसके बाद लोगों ने राष्ट्रगान पढ़ा राष्ट्रगान के बाद लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के अदमों पर चलने की बात कही। लोगों ने अपने संबोधन में दोनों नेताओं को एक सच्चा देश भक्त और समाज सेवी भी बताया। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है इन नेताओं के पद चिन्हों पर चलकर फिर से भारत के अंदर फैली हुई कुरीतियों को दूर करने की और भाईचारा को मजबूत करने की। लोगों ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जी का नाम रहेगा। भारत को आजादी दिलाने में इन नेताओं ने अपना दमखम लगाया और नौजवानों की टीम बनाकर अंग्रेजों का मुंह तोड़ जवाब दिया। आज इन नेताओं की देन है कि हम आजाद भारत में अपनी बात को अपने तरीके से जहां चाहे वहां कर पाते हैं।



