Jabalpur news:वर्क फ्रॉम होम कर रही महिला से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी

Jabalpur News: A woman working from home was duped of Rs 1 lakh in the name of increasing her credit card limit.

Jabalpur news,

कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले ने बताया कि गुड़गांव की एटीएम ग्लोबल कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कर रही गली नंबर 19 की एक सदर निवासी महिला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट कम होने की बात कहकर महिला से संपर्क किया और फोन पर क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी देने के बाद कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए ओटीपी हासिल कर लिया. जैसे ही महिला ने ओटीपी बताया, उसके खाते से लगभग 1 लाख रुपये निकल गए. इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है.

 

कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले ने आगे बताया कि साइबर ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेशभर के सभी थानों द्वारा स्कूल-कॉलेज और गली-मोहल्लों में नुक्कड़ नाटक व जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. हालांकि इससे लोगों में जागरूकता तो आई है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अब भी ठगी का शिकार हो रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है. पुलिस द्वारा इस पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, अपराधियों को पंजीकृत किया जा रहा है और लोगों तक पहुंच भी बनाई जा रही है.

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button