घोसी में भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी सहजानंद राय का जोरदार स्वागत

BJP State Minister and District Incharge Sahajanand Rai was accorded a rousing welcome in Ghosi.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी।मऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं मऊ जनपद के प्रभारी सहजानंद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर शनिवार को घोसी में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का पकड़ी मोड़ पर चेयरमैन मुन्ना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने ढोल ताशा के साथ बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और फूल-मालाओं से सहजानंद राय का भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

सहजानंद राय के घोसी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।

प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने कहा कि प्रदेश में चहुओर विकास की गंगा बह रही है। गुंडे, माफियों पर कठोर कार्रवाई से आमजन के साथ महिलाएं, व्यापारी सभी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिल रहा है। आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी। हताश विरोधी अनर्गल कुप्रचार कर रहे, जनता इनके बहकावे में नहीं आयेगी।

इस अवसर पर चेयरमैन मुन्नागुप्ता, अखिलेशराजभर,रघुनंदनयादव, अनिरुद्धसिंह,कृपाशंकरसिंह,आनंद चौधरी,डा नागेन्द्रसिंह,फिरोजअंसारी, मोहनगुप्ता,चंद्रशेखर, गिरीशगुप्ता, रामसूरतचौहान,समाजसेवी मुन्नूवर्मा आदि के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button