जबलपुर:स्कूलों के पास तंबाकू और गुटखा बेचने वालों पर प्रशासन और पुलिस की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों पर जब्ती और चालान की कार्रवाई  

Jabalpur: Administration and police take strict action against those selling tobacco and gutkha near schools, seizure and challan action taken at many shops.

Jabalpur news:प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दिनांक 3 तारीख को एक औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत घमापुर, सिविल लाइन और बिलहरी क्षेत्रों में स्कूलों के आसपास तंबाकू, गुटखा और अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने मौके पर अवैध रूप से बेची जा रही इन सामग्रियों को जब्त किया और संबंधित दुकानदारों के चालान भी काटे।

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि स्कूल परिसरों या उसके आसपास के क्षेत्रों में तंबाकू, गुटखा या किसी भी प्रकार की नशीली वस्तुओं की बिक्री पूरी तरह से अवैध है। भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि बच्चों और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।

बाइट शुभम ठाकुर आईपीएस

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button