जौनपुर:शिकारपुर तिराहे पर बवाल में 45 के खिलाफ मुकदमा
Jaunpur: Case filed against 45 in the ruckus at Shikarpur intersection
जौनपुर। शिकारपुर तिराहे पर हुए बवाल के मामले में सरायख्वाजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुकदमे में युवराज जौनपुरिया उर्फ लकी समेत 45 लोगों को आरोपी बनाया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपितों पर सड़क जाम करने, सरकारी बैरियर हटाने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने का आरोप है। इसके अलावा दुकानों में तोड़फोड़ तथा पुलिसकर्मियों पर हमले के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।



