Jaunpur news:गैंगस्टर पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार का इनामी आरिफ गिरफ्तार
Jaunpur news: Police tightens noose on gangster, Arif, carrying a reward of 25,000, arrested

जौनपुर ।पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी आरिफ पुत्र हद्दीस के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने रविवार को लक्ष्मी मोड़ तिराहे से आरिफ को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ खुटहन थाने में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के साथ हेड कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, कांस्टेबल अजय यादव और सोनू यादव शामिल रहे।



