आजमगढ़:दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी बैठक संपन्न

Azamgarh: Peace committee meeting concluded regarding Durga Puja.


ठेकमा पुलिस चौकी पर दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी बैठक संपन्न, डीजे संचालकों को दिए सख्त निर्देश,थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार व चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोग रहे मौजूद

 

ठेकमा, आजमगढ़

थाना बरदह अंतर्गत ठेकमा पुलिस चौकी परिसर में आगामी शारदीय नवरात्रि व दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष बरदह चंद्रदीप कुमार व संचालन चौकी प्रभारी ठेकमा राजेंद्र पटेल द्वारा किया गया।

बैठक में थाना अध्यक्ष ने उपस्थित दुर्गा पूजा समितियों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा शांति और भाईचारे का प्रतीक है। सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि माननीय उच्च न्यायालय व शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करें, अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा निर्धारित समय के बाद डीजे नहीं बजाया जाएगा।चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल ने कहा कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र व स्वयंसेवकों की तैनाती आवश्यक है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। यातायात व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद कुमार, राजपति यादव, समस्त पुलिस स्टाफ, सिपाहीगण व क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button