एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया प्राथमिक विद्यालय खनियरा का औचक निरीक्षण

SDM Neha Mishra conducted a surprise inspection of Primary School Khaniyara.

लालगंज/आजमगढ़ उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने आज प्राथमिक विद्यालय खनियरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीईओ लालगंज और विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता चेक की, बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा और कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति देखी। उन्होंने शिक्षकों की उपलब्धता, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था का भी जायजा लिया।एसडीएम ने डिजिटल लाइब्रेरी, डिजिटल बोर्ड और शिक्षा में आईसीटी के उपयोग पर विशेष फोकस किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाया जाए ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके।उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिक्षक समय से विद्यालय में उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button