Azamgarh News:महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में थाना कन्धरापुर व अहरौला पुलिस की कार्रवाई, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*दिनांक 06.10.2026 | जनपद आजमगढ़*
*महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में थाना कन्धरापुर व अहरौला पुलिस की कार्रवाई, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद।*
*थाना अहरौला पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद।*
*थाना अहरौला पुलिस द्वारा किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, जान से मारने की धमकी एवं अवैध पिस्टल से फायरिंग करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर एवं थाना अहरौला पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 05.10.2026 को *थाना कन्धरापुर* पर एक युवती द्वारा तहरीर देकर अभियुक्त सरफराज आलम पुत्र जावेद आलम निवासी चक सहदरिया पश्चिम मोहल्ला जहानागंज पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 240/2026 धारा 69 बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। वांछित अभियुक्त सरफराज आलम को नि0अ0 संजय मिश्रा मय हमराह द्वारा दिनांक 06.10.2026 को चन्द्रमा ऋषि आश्रम पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन Vivo T3X बरामद किया गया।
*थाना अहरौला* पर पंजीकृत मु0अ0सं0 247/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस एवं मु0अ0सं0 291/2026 धारा 137(2)/87/64(2)(M) बीएनएस व 5(L)/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम पिपरा दोयम थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 21 वर्ष को उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह मय हमराह द्वारा दिनांक 06.10.2026 को बरामदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा किशोरी को भी सकुशल बरामद किया गया।
इसी क्रम में *थाना अहरौला* पर पंजीकृत मु0अ0सं0 332/2026 धारा 109(1)/62/64/352/351(3)/61(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त आर्यन यादव पुत्र मनोज यादव निवासी ग्राम पकड़ी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को उ0नि0 मनीष मणि त्रिपाठी मय हमराह द्वारा दिनांक 05.10.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल बरामद की गयी, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
*1. सरफराज आलम पुत्र जावेद आलम,* निवासी चक सहदरिया पश्चिम मोहल्ला जहानागंज थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।
मु0अ0सं0 240/2026 धारा 69 बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट, थाना कन्धरापुर।
गिरफ्तारी करने वाले उ0नि0/नि0अ0 संजय मिश्रा। बरामदगी—01 मोबाइल फोन Vivo T3X।
*2. सूरज कुमार पुत्र किशोरी लाल,* निवासी ग्राम पिपरा दोयम थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र करीब 21 वर्ष।
मु0अ0सं0 247/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस एवं मु0अ0सं0 291/2026 धारा 137(2)/87/64(2)(M) बीएनएस व 5(L)/6 पाक्सो एक्ट, थाना अहरौला।
गिरफ्तारी करने वाले उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह। बरामदगी—किशोरी सकुशल बरामद।
*3. आर्यन यादव पुत्र मनोज यादव,* निवासी ग्राम पकड़ी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष।
मु0अ0सं0 332/2026 धारा 109(1)/62/64/352/351(3)/61(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना अहरौला।
गिरफ्तारी करने वाले उ0नि0 मनीष मणि त्रिपाठी। बरामदगी—01 अवैध पिस्टल।
गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



