Azamgarh News:गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लगातार फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर 82 सीआरपीसी/84 BNSS की कार्रवाई।*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ | दिनांक 06.10.2026*

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लगातार फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर 82 सीआरपीसी/84 BNSS की कार्रवाई।*

पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर एवं मोहल्ले में नियमानुसार मुनादी कराकर न्यायालय/पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की दी गयी सूचना।*

18.10.2026 तक उपस्थित न होने पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही एवं कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।*

थाना बिलरियागंज पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 143/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट* की विवेचना प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही है। अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त *गोरख प्रसाद गौड़ उर्फ गौरव पुत्र वीरेन्द्र गौड़ उर्फ नागेन्द्र, निवासी राजेन्द्र नगर (कान्दू टोला), थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़* लगातार फरार चल रहा है तथा न तो पुलिस के समक्ष उपस्थित हो रहा है और न ही मा0 न्यायालय में उपस्थित हुआ है।

 

अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु मा0 गैंगस्टर न्यायालय, जनपद आजमगढ़ द्वारा *NBW एवं 82 सीआरपीसी/84 BNSS* के आदेश जारी किये गये हैं। उक्त आदेश के अनुपालन में दिनांक *06.10.2026* को पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर एवं मोहल्ले में नियमानुसार *मुनादी* करायी गयी तथा परिजनों/स्थानीय लोगों को अवगत कराया गया कि यदि अभियुक्त *18.10.2026* तक मा0 न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए *कुर्की की कार्रवाई* की जाएगी।

 

*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम*

 

*1. उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, थाना जीयनपुर, आजमगढ़*

*2. का0 रोहित त्रिपाठी, थाना जीयनपुर, आजमगढ़*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button