Jaunpur news:निर्वाचन कार्यालय के घेराव को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च
Jaunpur news: Congress workers protest march against the siege of the election office
जौनपुर। वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को पार्टी जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च अंबेडकर तिराहे से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने यह प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को जंतर-मंतर से गिरफ्तार किए जाने के विरोध में किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग उठाई।विरोध मार्च को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं के नाम काटे जाने से लोकतंत्र और संविधान को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की।
विरोध मार्च का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया। इस दौरान इंटक के प्रदेश चेयरमैन डा. परमेन्दर सिंह, डा. आरसी पांडेय, अनिल दूबे आजाद, राकेश सिंह डब्बू, विनय तिवारी, गौरव सिंह शनी, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, शिव मिश्रा, नसीम, मुहम्मद वकील, कृष्ण चंद निषाद, लाल प्रकाश पाल, नीलेश सिंह, इरशाद खान, आरडी राम, राम सिंह बांकुरे, विजय प्रजापति, विजय गौतम, सभासद शहनवाज मंजूर, लकी पांडेय, अबू हमजा मलिक, इकबाल हुसैन, विजय बहादुर यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्वाचन कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।



