लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव, जबलपुर में काला दिवस के रूप में विरोध प्रदर्शन

Congress workers gheraoed the Collectorate office to protect democracy, observing the protest as a black day in Jabalpur.

Jabalpur news,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जबलपुर में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में अघोषित तानाशाही व्यवस्था लागू की जा रही है और विपक्षी नेताओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जनता अब सड़कों पर उतर चुकी है। जबलपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में सभी कांग्रेस साथियों ने पूरी एकजुटता के साथ भाग लिया और लोकतंत्र को खंडित करने वाली नीतियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button