Azamgarh News:आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना कोतवाली परिसर में पूजा पंडाल के आयोजकों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

*दिनांकः 10.10.2026 | थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना कोतवाली परिसर में पूजा पंडाल के आयोजकों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

 

➡️ आज दिनांक 10.10.2026 को थाना कोतवाली परिसर में आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पूजा पंडाल के आयोजकों एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी से त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही, त्योहारों के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने एवं किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

➡️ गोष्ठी में उपजिलाधिकारी (SDM), क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सहित पूजा पंडालों के आयोजक एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button