Azamgarh News:व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ थाना ए0एच0टी0, आजमगढ़ की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक सम्पन्न, व्यापारियों एवं अन्य व्यवसायियों की सुरक्षा और समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।*

*दिनांकः 10.10.2026 | जनपद आजमगढ़*

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ थाना ए0एच0टी0, आजमगढ़ की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक सम्पन्न, व्यापारियों एवं अन्य व्यवसायियों की सुरक्षा और समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।*

 

*🔹 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा आगामी दुर्गा पूजा के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप डीजे बजाने की अपील, यातायात, विद्युत एवं अतिक्रमण संबंधी समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश।*

 

➡️ आज दिनांक 10.10.2026 को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ए0एच0टी0 की अध्यक्षता में पुलिस लाइन, आजमगढ़ स्थित सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों, पेट्रोल पंप संचालकों, बैंक मित्रों एवं माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

➡️ बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के पास जाम की समस्या, दुर्गा पूजा समितियों द्वारा सड़क पर मूर्ति स्थापित किए जाने से संबंधित विषय, शहर चौक के पास विद्युत तारों को ऊंचा कराने एवं जर्जर विद्युत पोल बदलने, दुर्गा पूजा के दौरान अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने, जीयनपुर कस्बे में संजय जायसवाल के मकान के पास सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण, सड़क पर भारी वाहनों के खड़े रहने से उत्पन्न जाम तथा क्षतिग्रस्त सड़कों सहित विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। उक्त समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

➡️ बैठक के अंत में व्यापारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु जागरूक किया गया। आगामी दुर्गा पूजा के दृष्टिगत डीजे संचालकों एवं आयोजकों को निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने तथा अधिकतम चार साउंड का प्रयोग सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देशित किया गया।

 

➡️ बैठक में प्रभारी निरीक्षक थाना ए0एच0टी0, प्रभारी निरीक्षक यातायात, विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button