जौनपुर:ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आया 8 वर्षीय मासूम, दर्दनाक मौत

Jaunpur: 8-year-old boy falls from tractor and gets hit by rotavator, painful death

खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मचा कोहराम

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठा बालक अचानक नीचे गिर पड़ा और रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाकर जुताई की जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर पर बैठा बालक अचानक नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बालक की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मासूम की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button