आजमगढ़:नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने किया मां शैलपुत्री का दर्शन

Azamgarh: On the first day of Navratri, devotees visited Maa Shailputri.

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भैरोपुर कला ग्रामसभा में स्थित शक्तिपीठ मां शीतला दरबार में श्रद्धालुओं का रेला माता के दरबार में मत्था टेक कर दर्शन पूजन कर अपने और अपने परिवार की सुख शान्ति की कामना की। मां का दरबार सुबह से ही खचाखच भरा था।भक्तो को लाइन में लगकर माता का दर्शन करना पड़ा।बताते चले कि कस्बे से सटे ग्रामसभा भैरीपुर कला में मां शीतला का प्राचीन वा भव्य मंदिर क्षेत्रवासियों ही नहीं बल्कि दूर दराज के लोगों के भी आस्था का केंद्र है।नवरात्र के प्रथम दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।प्रथम दिन देवी स्वरूपा शैलपुत्री की पूजा अर्चना हुई।भक्तो ने मंदिर में पहुंचकर पूजन अर्चन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना किया।वही घरों में भी विधि विधान के साथ कलश की स्थापना करने के साथ ही दुर्गा सप्तशती पाठ की शुरुआत हुई।मंदिर के परिसर में दुकानें सजी थी और मेले जैसा नजारा देखने को मिला।मंगला आरती के साथ ही दर्शन के लिए देवी के कपाट खुले।इसके साथ ही घर घर से घंटा शंख आदि की आवाज वा धूप अगरबत्ती कपूर की उठ रही सुगंध पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया था।नवरात्र का व्रत रखने वाले लोग देवी का जयकारा लगाते हुए मंदिरों पर पहुंचे और विधिवत पूजा अर्चना किए।दिनभर जगह जगह बज रहे देवी गीत भी वातावरण में भक्ति रस का संचार कर रहे थे।सुबह से देर रात तक मंदिरों में दर्शन पूजन का सिलसिला कायम रहा।प्रशासन के तरफ से सुरक्षा का जायजा लेने खुद उपजिलाधिकारी आई ए एस आर्यन जैन खुद माता शीतला के मंदिर पहुंचे।उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद मौर्य ,का⁰ मोहन मौर्य,का⁰ अभिषेक यादव,म⁰का⁰ सुमन सिंह,म⁰ का⁰ महिमा मिश्रा,म⁰ का⁰ मेनका जायसवाल,सहित दर्जन भर पुलिस कर्मी मंदिर की सुरक्षा में मुस्तैद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button