आजमगढ़:जेएनयू प्रोफेसर पर भड़की बीजेपी महिला मोर्चा,पुलिस से तीखी झड़प और पुतला दहन

Azamgarh: BJP Mahila Morcha enraged at JNU professor, leading to heated clash with police and burning of effigy.

आजमगढ़। कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार को आजमगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने उग्र प्रदर्शन किया। रोष प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ रोष प्रकट किया। रिक्शा स्टैंड से शुरू हुआ यह प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय पहुंचा जहां रोष प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का सिलसिला वापस कलेक्ट्रेक्ट चौराहे पहुँचा, जहाँ महिला कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर का पुतला फूंका और चप्पलों से पिटाई की। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच खींचतान और छीना-झपटी भी हुई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अलका सिंह ने मौके पर महिला पुलिसकर्मी न होने को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही। महिला मोर्चा ने कहा कि आखिर राहुल गांधी इस मामले में चुप्पी क्यों साधे हुए है। महिलाओं में स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि आरोपी प्रोफेसर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, उन्हें पद से बर्खास्त किया जाए, तथा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाए। इस दौरान सुमन राठौर, वंदना सिंह, विभा बरनवाल, अनीता पटेल, मिथिलेश पांडेय, विजयलक्ष्मी मिश्रा, सुषमा, कौशल्या वर्मा, साधना गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, प्रीति गुप्ता, आशा वर्मा, लक्ष्मी कुमारी, अंजना सिंह, रेनू, वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button