आजमगढ़:फरार आरोपी के घर बजी डुगडुगी ,बरदह पुलिस ने 82 CrPC की कार्यवाही की

Azamgarh: Drum beats at the home of the absconding accused; Bardah police take action under Section 82 CrPC

ठेकमा आजमगढ़,

आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी आरोपी संतोष पुत्र पारसनाथ के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए 82 CrPC (फरार घोषित करने की प्रक्रिया) की कार्यवाही की है।

 

बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। माननीय न्यायालय के आदेश पर बरदह पुलिस ने उसके घर पर मुनादी कराते हुए इश्तिहार चस्पा किया है।पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी तय समय सीमा में न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध 83 CrPC के तहत कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।बरदह पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में फरार चल रहे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।मौके पर उप निरीक्षक मनीष सिंह समेत आदि पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button