आजमगढ़:बकरी ले जाने के विवाद में महिला और उसकी बेटियों से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

Azamgarh: A woman and her daughters were allegedly assaulted over a goat-carrying dispute; an FIR was lodged at the Nizamabad police station.

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव में बकरी ले जाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा अभद्रता करने का आरोप लगा है। पीड़िता नाजिमा की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार, सुराई गांव निवासी नाजिमा पत्नी जमालुद्दीन ने आरोप लगाया है कि 25 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे उसकी बकरी पड़ोस में मौजूद लोगों के घर के पास चली गई थी। बकरी को वापस लाने की बात पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि शौकत अली और वाजिद समेत अन्य लोगों ने महिला के साथ मारपीट की और धमकी भी दी और गाली-गलौज किया।पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।

महिला ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष शिकायत की।

10 अक्टूबर 2026 को दर्ज हुई प्राथमिकी

एफआईआर के मुताबिक, निजामाबाद थाने में 10 अक्टूबर 2026 को मुकदमा संख्या 0260 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2), 352, 351(3) और 74 का उल्लेख है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button