Azamgarh News:माहुल में पूजा समितियों की हुईं बैठक, तैयारियां तेज

माहुल में पूजा समितियों की हुईं बैठक, तैयारियां तेज

माहुल से जितेंद्र शुक्ला

माहुल आजमगढ़ फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल में मंगलवार को दुर्गा पूजा समितियों की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता माहुल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं नमित सभासद सुजीत कुमार जायसवाल आशु ने किया। बैठक वार्ड नंबर 5 सरदार बल्बभ भाई पटेल में हुई। बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष 11 पूजा पंडालों कि जगह 14 पूजा पंडाल स्थापित किए जायेंगे। सभी पंडालों में हमेशा कि तरह एक साथ 16 अक्टूबर को प्रतिमाओ की स्थापना होगी। आगामी 26 अक्टूबर को माहुल मेले के बाद प्रतिमाओ का विसर्जन किया जायेगा। फूलपुर रोड खराब होने के कारण प्रतिमाओ का विसर्जन दूर्वाषा धाम की जगह अहरौला में किया जाएगा। सुभाष मौर्य, विवेक कसौधन, सचिन मोदनवाल, गोविंद, आनंद अग्रहरि,अखिलेश राजभर चंदन गुप्ता, दाढ़ी बिन्द, अजय बिंद आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button