Azamgarh news :फर्जी फर्म वी0आर0 ट्रेडर्स पंजीकृत कर कूटरचित दस्तावेजों एवं फर्जी इनवॉइस बिल के माध्यम से लगभग 5.12 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी फर्म वी0आर0 ट्रेडर्स पंजीकृत कर कूटरचित दस्तावेजों एवं फर्जी इनवॉइस बिल के माध्यम से लगभग 5.12 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

राजीव लाल अस्थाना, वरिष्ठ सहायक, राज्य कर कार्यालय, उपायुक्त (वि0अनु0शा0), राज्यकर आजमगढ़ संभाग द्वारा फर्जी फर्म पंजीकृत कर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी जीएसटी बिल तैयार कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) प्राप्त करने एवं राजस्व क्षति पहुंचाने के संबंध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 338/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

दिनांक 14.10.2026 को मुकदमे में नामजद अभियुक्त विकास राठौर पुत्र रामशंकर, निवासी ग्राम जियापुर, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर, उम्र करीब 21 वर्ष को पूछताछ हेतु थाना सिधारी बुलाया गया। पूछताछ के दौरान प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर अभियुक्त को समय करीब 12:15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button