Azamgarh news :पैसे के लेन-देन के विवाद में ब्रेजा कार छीनकर जबरन ले जाने एवं ऑनलाइन ₹15,000 मंगाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार कार बरामद
पैसे के लेन-देन के विवाद में ब्रेजा कार छीनकर जबरन ले जाने एवं ऑनलाइन ₹15,000 मंगाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार कार बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में थाना सिधारी पुलिस द्वारा मुकदमा मु0अ0सं0 426/26 धारा 309(4)/140(2) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को दिनांक 18.10.2026 को समय करीब 10:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से छीनी गई ब्रेजा कार UP 50 BF 1795 बरामद की गई।
दिनांक 17.10.2026 को वादी धनंजय यादव पुत्र रामकेश यादव निवासी ग्राम कठौरा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ ने थाना सिधारी पर तहरीर दी कि पैसे के लेन-देन के विवाद में अभियुक्तों ने उसकी ब्रेजा कार छीन ली तथा पैसे मांगने पर विरोध करने के कारण उसे जबरन अपने साथ ले गए और ऑनलाइन माध्यम से ₹15,000 मंगवा लिए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 426/26 धारा 309(4)/140(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दिनांक 18.10.2026 को निरीक्षक शिव कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दोनों अभियुक्तों को थाना सिधारी क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से छीनी गई ब्रेजा कार नंबर UP 50 BF 1795 बरामद की गई। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



