Azamgarh news :होली पर जिसने रचा था जुर्म का काला खेल, गैंगस्टर एक्ट के साए में, आज फिर चला वो जेल
होली पर जिसने रचा था जुर्म का काला खेल, गैंगस्टर एक्ट के साए में, आज फिर चला वो जेल

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अजय कुमार राव को कोतवाली पुलिस ने बिलरिया की चुंगी से किया गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अजय कुमार राव को दिनांक 18.10.2026 को समय करीब 08:45 बजे बिलरिया की चुंगी से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 04.03.2026 को वादी सवि कुमार पुत्र रामसूरत निवासी ग्राम हीरापट्टी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि गांव के अजय कुमार राव व अन्य व्यक्तियों ने उसके घर के सामने गाली-गलौज की तथा विरोध करने पर अजय कुमार राव ने गनर शशिकांत राय की बंदूक लेकर उसके मित्र गौतम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 87/26 धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस एवं धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में अभियुक्त अजय कुमार राव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा अनुमोदित गैंगचार्ट के क्रम में अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक 17.10.2026 को थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 545/26 धारा 2(ख)(1)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



