Azamgarh News:उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जनपद के सभी मतदान केंद्रों/बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*जनपद– आजमगढ़*
उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जनपद के सभी मतदान केंद्रों/बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आगामी उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026* को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद के सभी *मतदान केंद्रों/बूथों* पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद में *कुल 23 मतदान केंद्रों/बूथों पर 558 पुलिसकर्मियों* की ड्यूटी लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों/बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
उक्त निर्वाचन के अंतर्गत *दिनांक 23.10.2026* को प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक मतदान प्रस्तावित है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।



