Azamgarh news :मतदान समाप्ति पश्चात पीठासीन अधिकारियों ने सील्ड मतपेटिकाओं को तहसील सदर के स्ट्रांग रूम में कराया जमा

मतदान समाप्ति पश्चात पीठासीन अधिकारियों ने सील्ड मतपेटिकाओं को तहसील सदर के स्ट्रांग रूम में कराया जमा

सील्ड मतपेटिकाएं व अन्य प्रपत्र पुलिस अभिरक्षा में गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमा कराया जाएगा

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 08ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक जनपद-आजमगढ़ में नियत 23 मतदेय स्थलों पर सकुशल सम्पन्न हुआ। मतदान समाप्ति के पश्चात पीठासीन अधिकारियों द्वारा लायी जाने वाली सील्ड मतपेटिकाओ, सविंद/असंविद प्रपत्रों आदि के लिफाफो को तहसील सदर के 12बी2 मीटिंग हॉल में रखा गया। तत्पश्चात सभी पोलिंग पार्टियो की वापसी के पश्चात सील्ड मतपेटिकाओ एवं गोपनीय अभिलेखो, संविद/असंविद प्रपत्रों के लिफाफों को पीठासीन अधिकारी तथा नियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ सशस्त्र पुलिस बल की अभिरक्षा में आयुक्त, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर/रिटर्निंग आफिसर, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा निर्धारित स्थल पं० दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमा कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button