Azamgarh News:रानी की सराय में रामलीला सेवा समिति ने कराया भरत मिलाप का कार्यक्रम

रानी की सराय में रामलीला सेवा समिति ने कराया भरत मिलाप का कार्यक्रम

14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम, राज्याभिषेक का हुआ मंचन

रानी की सराय, आजमगढ़। कस्बे में शुक्रवार को दशहरा मेला संपन्न होने के दूसरे दिन रामलीला सेवा समिति की ओर से भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने और भरत से मिलन के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। दोनों भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

भरत मिलाप का हुआ भावपूर्ण मंचन

रामलीला के प्रसंग के अनुसार, भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के दौरान भरत ने अयोध्या का राजपाट संभालने के बजाय उनकी चरण पादुकाओं को राजसिंहासन पर रखकर शासन किया। वनवास की अवधि पूरी होने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने पर भरत मिलाप का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ।

श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

कार्यक्रम के दौरान राम दरबार सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भरत की आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। भरत मिलाप के आयोजन से कस्बे में भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस मौके पर रामलीला समिति रायपुर सेठवल के अध्यक्ष गौतम राय, डॉ. अमरेश पाठक, संतोष राय, सौरभ राय और राजमणि राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button