Azamgarh News:शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं ब्लैकमेल कर धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

*थाना– कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं ब्लैकमेल कर धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को रोडवेज से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
दिनांक 22.10.2026 को थाना कोतवाली पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त विशाल विक्रम सिंह द्वारा शादी का झांसा देकर लगभग दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने तथा अपनी शादी की बात छिपाने का आरोप लगाया गया। अभियुक्त की शादी की जानकारी होने पर दूरी बनाने की कोशिश करने पर ब्लैकमेल कर धमकी देने के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 551/2026, धारा 69/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 22.10.2026 को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज, मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त विशाल विक्रम सिंह पुत्र बद्रीनाथ सिंह, निवासी ग्राम लौदह इमादपुर, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र 37 वर्ष को रोडवेज से समय 15:05 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
विशाल विक्रम सिंह पुत्र बद्रीनाथ सिंह, निवासी ग्राम लौदह इमादपुर, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र 37 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0 551/2026, धारा 69/351(3) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज।
2. हे0का0 अभय कुमार सिंह।
3. का0 मनीष सिंह।
4. का0 जशवन्त चौहान, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।



