Azamgarh news:प्रमुख ठेकमा भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने पुष्पनगर रामलीला में किया मुकुट पूजन 

Azamgarh news: Chief Thekma Bhupendra Singh Munna performed crown worship in Pushpnagar Ramlila.

दीदारगंज -आजमगढ़:दीदारगंज क्षेत्र के पुष्पनगर में श्री श्री रामलीला समिति के द्वारा चल रही रामलीला का शनिवार देर शाम लगभग आठ बजे पंडित कमलनयन मिश्र व पंडित रमेशचंद्र पाठक के द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रोंच्चार के मध्य प्रमुख ठेकमा भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने विधि-विधान पूर्वक प्रभु श्री राम के मुकुट का पूजन किया। तत्पश्चात राम लीला कमेटी की तरफ से प्रमुख को श्री राम अंकित पटका पहनाकर एवं फूल मालाओं से भब्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख ठेकमा ने प्रभु श्री राम के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम पुरुषोत्तम हैं, भगवान है,सनातन के रक्षक है क्षत्रिय कुल के भूषण हैं हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए,इस अवसर पर प्रवीण सिंह, आलोक सिंह,संजय सिंह ठेकेदार,त्रिभुजी सिंह,सुमन सिंह, सुबास गुप्ता,शिवम सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button