आजमगढ़:थाना प्रभारी भावेश कुमार चौबे के नेतृत्व में अपराधियों पर शिकंजा,कौरागहनी नहर पुलिया के पास पुलिस ने दबोचा फरार आरोपी,सरायमीर पुलिस की कार्रवाई

Azamgarh: Crackdown on criminals under the leadership of police station in-charge Bhavesh Kumar Choubey, police nabbed absconding accused near Kauraghani canal culvert, action by Sarayameer police

आजमगढ़ 25 अक्टूबर:सरायमीर थाने की कमान संभालने के बाद से थाना प्रभारी भावेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिल रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सरायमीर पुलिस ने किशोरी से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को थाना सरायमीर क्षेत्र की एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम खासडीह (बरईपुर) निवासी तालिब पुत्र मिस्टर द्वारा 17 वर्षीय किशोरी से फोन पर बातचीत करने, बहला-फुसलाकर मिलने का प्रयास करने तथा मना करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और पीछा करने की शिकायत की गई। तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर में मुकदमा अपराध संख्या 259/2026 के तहत धारा 78/351(1) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान 25 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक धीरज कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कौरागहनी नहर पुलिया के पास से अभियुक्त मो. तालिब को दोपहर करीब 12:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता चर्चा में

सरायमीर थाना प्रभारी भावेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस की ओर से अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। किशोरी से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस की कार्रवाई के क्रम में एक अहम कदम माना जा रहा है।इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक धीरज कुमार और कांस्टेबल पुनीत कुमार राय शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button