Azamgarh News:थाना तरवां पुलिस ने हत्या की नीयत से पिस्टल से फायर करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद।*

*जनपद आजमगढ़ पुलिस*
*दिनांक: 28.10.2026*
थाना तरवां पुलिस ने हत्या की नीयत से पिस्टल से फायर करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद।*
*🔹 थाना मुबारकपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में न्यायालय से जारी NBW वारंट में वांछित महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।*
*आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरवां और थाना मुबारकपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक पुरुष अभियुक्त और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।
*🔹थाना तरवां—घटना का विवरण एवं गिरफ्तारी:*
दिनांक 20.10.2026 को ग्राम सरायभादी निवासी जितेन्द्र यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के प्रिन्स यादव उर्फ गोलू ने उनके घर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर दिनांक 27.10.2026 को मु0अ0सं0 219/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दिनांक 28.10.2026 को खरिहानी बाजार से आगे आजमगढ़ की ओर जाने वाले तिराहे से अभियुक्त _प्रिन्स यादव उर्फ गोलू पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी सरायभादी, थाना तरवां_ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .32 बोर की एक देसी पिस्टल व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है।
*🔹 थाना मुबारकपुर—घटना का विवरण एवं गिरफ्तारी:*
दिनांक 28.06.2026 को सठियांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने तथा काफी तलाश के बाद भी पता न चलने की सूचना थाना मुबारकपुर पर दी। इस संबंध में मु0अ0सं0 263/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्ता सरिता पत्नी विजय प्रताप, निवासी डिलियापार सबरुपुर, थाना जीयनपुर, पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप प्रकाश में आया। न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट (NBW) के अनुपालन में दिनांक 28.10.2026 को पुलिस ने अभियुक्ता को उकरौरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
🔹 दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



