Azamgarh News:मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

*थाना- जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ पुलिस*
*दिनांक: 28 अक्टूबर 2026*
*🔹 मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार।*
*🔹 शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
*आजमगढ़।* मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कुल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
*🔹 पहला मामला—*
दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को वादी थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ ने थाना जीयनपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री को राहुल कुमार पुत्र गिरधारी पिछले चार वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। शादी के लिए कहने पर अभियुक्त ने शादी करने से इनकार कर दिया तथा गाली-गलौज कर वादी और उनके परिवार को जान से मारने एवं मारपीट करने की धमकी दी।
🔹 तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0443/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र गिरधारी, निवासी ग्राम पारीपट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 26 वर्ष को पारीपट्टी मोड़ के पास चर्च के निकट से गिरफ्तार किया।
*🔹 दूसरा मामला—*
दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को एक महिला द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त दिलशाद उर्फ भकालू पुत्र एकलाख उर्फ अखलाक, निवासी कुरैश नगर, जीयनपुर, ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0399/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 351(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
🔹 पुलिस ने दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त दिलशाद उर्फ भकालू पुत्र एकलाख उर्फ अखलाक, निवासी कुरैश नगर, जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष को जीयनपुर सब्जी मंडी स्थित ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया।
🔹 दोनों मामलों में थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



