आजमगढ़ में रात्रिकालीन चेकिंग अभियान को लेकर SP सिटी मानुष पारीक की सक्रियता सराहनीय, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सड़क पर उतरी पुलिस, बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच

आजमगढ़ 29 अक्टूबर : जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए इस अभियान में पुलिस अधिकारियों ने पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने स्वयं चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक की निगरानी, सक्रियता और प्रभावी पुलिसिंग के तहत पुलिस अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों ने पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। लाउड हेलर के माध्यम से सुरक्षा संबंधी निर्देश भी प्रसारित किए गए, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो और अपराधियों में कानून का भय बना रहेगो-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक की ओर से अभियान के संबंध में दिए गए आधिकारिक वक्तव्य में पुलिस की सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के प्रयासों को प्रमुखता दी गई। रात्रिकालीन चेकिंग जैसे अभियानों में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और पुलिस बल की मुस्तैदी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की यह सक्रियता सराहनीय है। ऐसे अभियान आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के साथ-साथ अपराधियों पर भी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



