एडीजी नवीन अरोड़ा ने किया आजमगढ़ पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश; जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों से भी किया संवाद

आजमगढ़, 02 नवंबर। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी नवीन अरोड़ा ने सोमवार को जनपद आजमगढ़ का वार्षिक निरीक्षण-2026 किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव, कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

वार्षिक निरीक्षण के क्रम में पुलिस कार्यालय पहुंचने पर एडीजी नवीन अरोड़ा को गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने डीआईजी एवं एसएसपी की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी सहित अन्य शाखाओं के अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा कार्यालयीन कार्यों का समयबद्ध ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

अपराध नियंत्रण से लेकर महिला सुरक्षा तक की हुई समीक्षा

पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त विभिन्न जनपदों से आए आईपीएस अधिकारी सम्यक चौधरी (जौनपुर), विक्रम दहिया (चंदौली), राजकुमार मीणा (मिर्जापुर), ऋषभ रुदवाल एवं सुश्री मेवीस वॉक (सोनभद्र) तथा शुभम अग्रवाल (भदोही) भी उपस्थित रहे।समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं की गुणवत्ता, लंबित मुकदमों एवं जनशिकायतों के निस्तारण, वांछित और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा यातायात व्यवस्था समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।एडीजी ने अधिकारियों को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, गंभीर अपराधों में त्वरित कदम उठाने तथा लंबित विवेचनाओं और अभियोगों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर भी विशेष जोर दिया।

जनप्रतिनिधियों से किया संवाद, सुनीं समस्याएं और सुझाव

समीक्षा गोष्ठी के उपरांत पुलिस लाइन आजमगढ़ में एडीजी नवीन अरोड़ा ने जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव एवं समस्याएं रखीं। एडीजी ने जनहित और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर पुलिस प्रशासन की ओर से नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

व्यापारियों और पीस कमेटी के सदस्यों से शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

इसके बाद एडीजी ने जनपद के गणमान्य नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों तथा विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने सभी से जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए, जिन पर एडीजी ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।मीडिया से रूबरू हुए एडीजी, निरीक्षण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की दी जानकारीकार्यक्रम के अंतिम चरण में अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोड़ा ने जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने वार्षिक निरीक्षण के दौरान की गई समीक्षा, पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था तथा जनपद में संचालित विभिन्न पुलिस अभियानों एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी भी दी।वार्षिक निरीक्षण के माध्यम से एडीजी ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, जवाबदेही, अपराध नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button