जबलपुर:अवैध शराब से भरे ट्रक ने ली खातेगांव TI की जान, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बोले-अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा

Jabalpur: Truck loaded with illicit liquor kills Khategaon TI, Deputy CM Jagdish Deora says criminals will not be spared

Jabalpur news:

मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात 2 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि हरदा की ओर से अवैध शराब से भरा आयशर ट्रक गुजरात की तरफ जा रहा है। सूचना पर टीआई दिलीप पुरी अपनी टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर संदलपुर के पास नेमावर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक को रोकने पर चालक ने वाहन डिवाइडर पर चढ़ा दिया और ट्रक का पिछला पहिया टीआई के ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इस दर्दनाक घटना को लेकर जबलपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button