आजमगढ़:निरंकारी मिशन के स्थानीय इंचार्ज एवं पूर्व ग्राम प्रधान टी. आर. भगत का निधन
Azamgarh: Nirankari Mission's local in-charge and former village head T.R. Bhagat passed away.

राजेंद्र प्रसाद बिंद्रा बाजार आजमगढ़, मोहम्मदपुर ब्लाक केग्राम कोहड़ौरा निवासी, पूर्व ग्राम प्रधान एवं संत निरंकारी मिशन की बिंद्रा बाजार ब्रांच के स्थानीय इंचार्ज परम पूज्य टी. आर. भगत (टूअर राम) का मंगलवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र एवं संत निरंकारी मिशन से जुड़े श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई।टी. आर. भगत वर्ष 1978-80 से बिंद्रा बाजार ब्रांच के पूर्व संयोजक एवं प्रवक्ता निरंकारी संत प्रेम नारायण लाल तथा पूर्व संचालक राजध्यानी यादव के साथ सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उन्होंने लंबे समय तक समाजसेवा और संत निरंकारी मिशन की विभिन्न सेवाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन को क्षेत्र एवं निरंकारी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 4 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे बिंद्रा बाजार ब्रांच स्थित सत्संग भवन (रोहुआ मुस्तफाबाद) में रखा जाएगा। इसके उपरांत मुहम्मदपुर स्थित मंगई नदी के शिव घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा



