Azamgarh Hindi:मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना फूलपुर पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मेंजवा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

 आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत थाना फूलपुर पुलिस द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मेंजवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं एवं महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एम्बुलेंस सेवा 108 व 102 तथा अग्निशमन सेवा 101 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस को सूचना देने तथा हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पूनम देवी, शिल्पी सिंह, शालू सिंह एवं रिजर्व महिला कांस्टेबल सपना सिंह थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button