Azamgarh News:आजमगढ़ से भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था गोरखपुर रवाना, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राय के नेतृत्व में बस से रवाना हुए सैकड़ों कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे गोरखपुर

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के लिए बुधवार की सुबह आजमगढ़ जनपद से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का जत्था बस द्वारा गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। बिलरियागंज भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राय के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साह के साथ रवाना हुए।

वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह भी अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोरखपुर पहुंचे। रवाना होने वाले जत्थे में सूर्य प्रकाश मिश्रा, रविंद्र राय, हरिनाथ राजभर, श्रीपत प्रजापति, कृपा शंकर राय, आशुतोष सिंह, तेज प्रताप सिंह, उमेश चौहान, प्रमोद चौहान, जयराम राजभर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं के इस जत्थे के रवाना होने के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला। सभी कार्यकर्ता गोरखपुर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में सहभागिता किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button