Azamgarh News:मिशन शक्ति-6.0 अभियान के अंतर्गत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण में 01 बिछड़े दंपति के बीच कराया गया समझौता

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

कुल 08 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को बुलाकर की गई सुनवाई, आपसी सहमति से परिवार को पुनः जोड़ने का किया गया प्रयास।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 03.11.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कुल 08 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को दूरभाष एवं नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता हेतु बुलाया गया, जिसमें 07 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान 02 दंपति आपसी कुशलता प्रकट करने हेतु उपस्थित हुए तथा 01 प्रकरण में काउंसलिंग एवं अथक प्रयासों के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से समझौता कराया गया। उक्त प्रकरण में ससुराल पक्ष द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, गाली-गलौज करने, मारपीट करने तथा घर में न रहने देने संबंधी विवाद था।

इसके अतिरिक्त 01 पत्रावली अन्य कारणों से बंद की गई तथा शेष प्रकरणों में अग्रिम तिथि नियत कर दोनों पक्षों को सुनवाई हेतु नोटिस/दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

नई-किरण परियोजना का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से समाधान कर बिखरते परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना तथा माननीय पारिवारिक न्यायालयों में वादों के भार को कम करने में सहयोग करना है।

1. रंजना पत्नी जितेन्द्र, निवासी ग्राम बद्दोपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

इस अवसर पर *प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन सुरेन्द्र कुमार दूबे, प्रभारी महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी संयोगिता कुमारी एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button