Jabalpur news:जीआरपी जबलपुर की बड़ी कार्रवाई: प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 से 4 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Jabalpur News: Major action by GRP Jabalpur: Smuggler arrested with more than 4 kg of illegal marijuana from platform number 2-3

Jabalpur news:जीआरपी थाना जबलपुर की पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 02-03 पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति अचिन कुमार दुबे (उम्र 35 वर्ष) को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग से चार पैकेटों में कुल 4.145 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,03,625 रुपये है। आरोपी के पास परिवहन से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में एएसआई गोपाल सिंह राजपूत, सीआईबी के प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक भवानी सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों की टीम का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अब आरोपी से गांजे की इस खेप के स्त्रोत और इसके अन्य संपर्कों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

 

बाइट संजीवनी राजपूत थाना प्रभारी जीआरपी

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button