जबलपुर:कलेक्टर के निर्देशों के तहत बाजारों में सुरक्षा और पटाखा दुकानों की औचक जांच
Jabalpur: Under the instructions of the Collector, security in the markets and surprise checks of firecracker shops.

Jabalpur news:प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए बाजारों और पटाखा दुकानों की नियमित जांच व चेकिंग की जा रही है। कलेक्टर महोदय और शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दुकानों पर किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री न रखी जाए और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। इसी क्रम में प्रशासन की टीमें लगातार सभी दुकानों का निरीक्षण कर रही हैं ताकि सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो।
बीते कल रात कठौंदा और आधारताल क्षेत्र की कुछ दुकानों की चेकिंग के दौरान यह पाया गया कि वहां नियमों के विरुद्ध कपड़े आदि जैसी ज्वलनशील सामग्रियां रखी हुई थीं। इस लापरवाही को देखते हुए संबंधित दुकानदारों को सख्त समझाइश दी गई है कि वे भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतें और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें।
बाइट अनीता राठौर अपर कलेक्टर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



