जबलपुर चाकूबाजी कांड में नया मोड़! दूसरा पक्ष आया सामने, कृष राय की बहन ने गुप्ता परिवार पर लगाए मारपीट और ईंट-पत्थरों से हमले के आरोप

A new twist in the Jabalpur stabbing incident! Another side has emerged, with Krish Rai's sister accusing the Gupta family of assault and stone-pelting.

जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र के गुप्तेश्वर स्थित इंदिरा नगर में हुई चाकूबाजी की घटना अब नया मोड़ ले चुकी है। थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल ने बताया शुरुआत में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से हमले की खबर सामने आई थी, लेकिन अब दूसरा पक्ष भी खुलकर सामने आ गया है। घायल कृष राय और उसकी बहन शालिनी राय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पक्ष की ओर से गुप्ता परिवार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब मामला केवल चाकूबाजी तक सीमित नहीं, बल्कि दोनों पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष की पूरी कहानी जानना पुलिस के लिए जरूरी हो गया है।

 

दूसरे पक्ष का आरोप—गुप्ता परिवार ने किया हमला!

 

घायल कृष राय की बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान संदीप गुप्ता, काजल गुप्ता, मोहित गुप्ता और बनारसी दास गुप्ता ने उनके परिवार के साथ मारपीट की और ईंट-पत्थरों से हमला किया। उनके मुताबिक, इस घटना में कृष राय और उसकी बहन शालिनी राय घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृष राय का इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है।

 

कमेंट करने की बात पर शुरू हुआ विवाद, दोनों पक्ष घायल

 

बताया जा रहा है कि पूरे विवाद की शुरुआत कमेंट करने की बात को लेकर हुई थी। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने चाकू से हमला करने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने मारपीट और ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने की बात कही है। दोनों ओर से सामने आ रहे आरोपों ने घटना को और गंभीर बना दिया है।

 

रीना जायसवाल ने भाइयों पर लगे आरोपों को नकारा

 

वहीं रीना जायसवाल ने अपने भाइयों पर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए उनका बचाव किया है। उन्होंने झूठा मामला दर्ज कराने की कोशिश का आरोप लगाया और अपनी बात सामने रखी है। ऐसे में दोनों पक्षों के दावों के बीच वास्तविक घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

एक पक्ष के चार घायल, दूसरे पक्ष के दो सदस्य भी अस्पताल में

 

पहले सामने आई जानकारी के अनुसार बनारसी लाल गुप्ता के पेट, काजल गुप्ता के सीने, मोहित गुप्ता के पैर और मनीष गुप्ता के हाथ में चाकू से चोटें आई थीं। वहीं दूसरे पक्ष के कृष राय और शालिनी राय भी घायल बताए गए हैं। दोनों पक्षों के आरोपों और घायलों की स्थिति को देखते हुए मामले की गंभीरता बढ़ गई है।

 

अब पुलिस जांच पर टिकी नजरें

 

गोरखपुर थाना पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच करना है। किसने विवाद शुरू किया, किसने पहले हमला किया और किसकी क्या भूमिका रही—इन सवालों का जवाब मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल के साक्ष्यों से सामने आएगा। सिर्फ एक पक्ष की कहानी नहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत और आरोपों की भी जांच जरूरी है। ताकि सच्चाई सामने आए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई हो सके।

 

बाइट मनीष राय

 

बाइट नितिन कमाल थाना प्रभारी

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button